आर्य कन्या पी0जी0 कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय संगीत व्याख्यान आयोजित

 

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या पी0जी0 कॉलेज में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय संगीत व्याख्यान व प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ0 चित्रा चौरसिया के सरस्वती वन्दना से प्रारम्भ हुआ। प्राचार्या, डॉ0 रमा सिंह जी ने सभी विशिष्ट अतिथियों का गीतों के माध्यम से स्वरमयी स्वागत किया। इसके पश्चात् अध्यक्ष, शासी निकाय, पंकज जायसवाल
ने प्रागैतिहासिक काल से लेकर आधुनिक काल तक भारत में संगीत की समृद्ध परम्परा को विस्तार पूर्वक बताया। अध्यक्ष जी ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की उत्पत्ति सबसे पुराने हिन्दू शास्त्र सामवेद से मानी जाती है। आपने दिल झूम-झूम करें की सुन्दर प्रस्तुति दी। संगीत विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक का
विमोचन प्राचार्या जी, अध्यक्ष जी, प्रो० स्वतन्त्र बाला शर्मा, प्रो0 प्रेम कुमार मल्लिक द्वारा किया गया। इसके पश्चात् टॉ0 रमेश पोखरियाल, एसोसिएट प्रोफेसर, त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमाण्ट्र, नेपाल ने संगीत के इतिहास को बताते हुए सांगीतिक
प्रस्तुति दी। डॉ० कुहेली इस्लामा, एसोसिएट प्रोफेसर, दाका विश्वविद्यालय,बांग्लादेश ने संगीत में अभ्यास के महत्व को बताते हुए प्रस्तुति दी। डॉ0 पुराजनी
नुनगर, पुरगुस, महारमा गांधी इन्स्टीट्यूट, मोका, मारीशस ने नृत्य में जिनको महारथ हासिल है जिन्होने ऑडियो-वीडियो के माध्यम से नृत्य के विभिन्न आयामों को दर्शाया। प्रो0 प्रेम कुमार मल्लिक, विभागध्यक्षा, संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग,
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने राग सारंग में धुपद एवं शुद्ध सांरग में ख्याल की अवतारणा की साथ ही दादरा, ठुमरी और गजल की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रो0
विद्याधर मिश्रा, संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, आप बनारस घराने से है। आपने राग, मधुवन्ती में ख्याल फुलवन सेज सजाओं की
अद्भुत प्रस्तुति के साथ कजरी की भी मनमोहक प्रस्तुति की। डॉ0 ज्योति मिश्रा ने रागतोड़ी में धुपद की सराहनीय प्रस्तुति दी। डॉ० प्रियंका मलिक पाण्डेय ने
रागपूरिया, धनाश्री में ख्याल प्रस्तुत किया तथा याद पिया की आये ठुमरी की आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन, डॉ0 इभा सिरोठिया ने किया और
धन्यवाद ज्ञापन डॉ० रंजना त्रिपाठी ने किया। डॉ0 ममता गुप्ता, डॉ0 रेनू जैन, डॉo
कल्पना वर्मा, डॉ0 मधुरिमा वर्मा, डॉ0 नीलान्जना जैन, डॉ ज्योति रानी जायसवाल,शिखा जायसवाल, डॉ0 नाजनीन, डॉ0 स्मिता, डॉ0 मुदिता. डॉ० सव्य सांची आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

Exit mobile version