
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जनहित संघर्ष समिति के तत्वाधान में ठंड को देखते हुए गरीब एवं असहाय लोगों के गर्म कपड़े की व्यवस्था को लेकर रामबाग रेलवे स्टेशन के पास ममता की दीवार का शुभारंभ किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री कुलदीप चौरसिया जी ने कहा कि इस दीवार के माध्यम से समाज के अंदर जो मजबूत लोग हैं वह गर्म कपड़े की व्यवस्था करके इस पर इस दीवार पर रखेंगे और जो समाज के अंदर रहने वाले लोग गरीब असहाय एवं स्वावलंबी लोग हैं इसका लाभ पाएंगे। कार्यक्रम के अतिथि पार्षद किरण जायसवाल एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेश केसरवानी जी ने भारत माता के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि समाज की सेवा उत्कृष्ट सेवा होती है और यही सेवा वास्तव में भारत माता की सेवा होती है । मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है इसलिए दलित संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से एक अनूठा कार्य करने का काम किया है ईश्वर से हमारी प्रार्थना है। कि आप सदैव समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होते जाएं और राष्ट्र समाज के लिए कार्य करते रहें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप विश्वकर्मा रेखा यादव क्षमा दुबे सुनील केसरवानी अमित केसरवानी रामजी यादव संदीप विश्वकर्मा सतीश गुप्ता संतोष गौतम वीरेंद्र सोनकर आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।