प्रधान पर आवास योजना में रुपये मांगने का आरोप

सोशल मीडिया पर छाया मुद्दा,प्रधान की कीड़ा-कतोही

माण्डा,प्रयागराज(अनुराग दर्शन समाचार )। प्रदेश की भाजपा सरकार भले ही सरकारी योजनाओं के तहत गरीब जनता को उठाने का काम कर रही हो,लेकिन निचले स्तर और प्रधानों की मनमानी एवम तानाशाही के चलते सरकार की योजनाओं का पलीता लगाया जा रहा है।
माण्डा ब्लॉक के आँधी ग्राम पंचायत में गरीबों को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रधान गौरीशंकर यादव के निर्देश पर प्रतिनिधि शशिकांत बिन्द द्वारा प्रत्येक लाभार्थियों से पंद्रह हजार रुपये मांगे जाने का एक सन्देश शोसल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। उक्त सन्देश ने प्रधान की कीड़ा-कोताही में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। ग्राम पंचायत से लेकर अन्य लोगों द्वारा प्रधान पर तमाम आरोप लगाए जा रहे हैं।सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले पंडा यादव के मुताबिक गरीब व्यक्तियों पर धौस जमकर रुपये वसूली का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं धनुगाई को लेकर ग्रामीणों सहित तमाम लोगों ने प्रधान को कोसना शुरू कर दिया है,जिससे प्रधान सहित समर्थकों की बोलती बंद हो गयी है।
ऐसी दशा में सोशल मीडिया के माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए जांच एवम कार्यवाही की मांग की जा रही है।

Exit mobile version