
बिजली विभाग, लोकनिर्माण, सिचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग जल निगम के कार्य है अधूरे
( अनुराग शुक्ला/अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। 24 जनवरी से
प्रयागराज की पावन धरती पर संगम किनारे माघ मेला शुरु होगा।मेले शुरु कराने से पहले
सभी विभागों के अधिकारी और ठेकेदार मेले को कराने के लिए कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।
लेकिन गंगा नदी में भीषण कटान की वजह से मजदूरों को काम करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कटान की वजह से इस बार मेला शहर की तरफ ना हो कर गंगा के उस पार मेला क्षेत्र रहेगा और आने वाले दो-चार दिन में पांच पार्टून पुल का निर्माण कराया जा रहा है । अभी तक कई सेक्टरों में पानी की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। विभागों के कार्य धिमी गति से चलने व भीषण ठंड पड़ने लगी है। बिजली के काम धीमी गति से कार्य चल रहा हैं। पार्टटून पुल भी अभी तक गंगा नदी में एक भी नहीं बन पाए हैं । उस पर तो काम शुरू हुई नहीं है । माघ मेले का भूमि आवंटन का कार्य 21 दिसंबर से शुरू होगा । उसके पश्चात ही मेले का कार्य तेज गति पकड़ने की उम्मीद अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है । अभी सभी विभागों के कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। जिससे मेला बसाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कल्प वासी की व्यवस्था कैसे होगी व्यवस्थापकओं के लिए संकट बना हुआ है।