कांग्रेसजनों ने गुलाम रसूल के निधन पर दुख जताया

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कांग्रेस जनों ने इलाहाबाद मोहर्रम झूला कमेटी के अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम रसूल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है । पार्टी जनों की शोकसभा शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अध्यक्ष नफीस अनवर की अध्यक्षता में हुई जिसमें कहा उन्हें निचले तबके का रहनुमा होने के साथ अल्पसंख्यक समुदाय में गहरी पकड़ वाला नेता बताया गया। 2 मिनट का मौन भी रखा गया। पूर्व महापौर चौ0 जितेन्द्र नाथ सिंह, किशोर वार्ष्णेय, तस्लीम उद्दीन, फुज़ैल हाश्मी, अजय श्रीवास्तव, अरशद अली, जावेद उर्फी,मो0 असलम,परवेज सिद्दीक़ी,प्रदीप द्विवेदी,डा0पूनम सिंह,बब्लू सिब्तैन, शाह इरफानुल,अनिल श्रीवास्तव,तनवीर अंसारी,कमाल अली, हाजी सरताज,राजेश राकेश,साबिर फरीदी, मो0 तालिब,कामेश्वर सोनकर आदि थे ।

Exit mobile version