प्रसाशन तीर्थ पुरोहितों का पूरा सहयोग करेगा. कहीं कोई कमी नहीं आने दी जाएगी- मेलाधिकारी

( आनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रयाग में आयोजित माघ मेला के प्रभारी अधिकारी विवेक चतुर्वेदी जी के साथ आज दूसरे सत्र की बैठक कर मेला में तीर्थ पुरोहित प्रयागवालों को मेले के दौरान मिलने वाली सुविधाओं एवं भूमि को लेकर चर्चा किया। प्रतिनिधि मंडल ने मेलाधिकारी से आग्रह किया कि तीर्थ पुरोहितों के आरक्षित भूमि को किसी अन्य संस्थाओं को न दिया जाय।जिसपर मेलाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को अस्वस्त किया कि तीर्थ पुरोहितों की भूमि सुरक्षित है ।किसी अन्य संस्थाओं को उक्त भूमि नहीं दी जाएगी। मेला प्रसाशन इसपर गम्भीर भी है. प्रतिनिधि मंडल ने मेला प्रसाशन से नक्से की मांग की जिसपर मेलाधिकारी ने कहा कि अभी चार पांच दिन लगेगे। नक्सा तैयार होते ही महासभा के पदाधिकारियों को आमंत्रित करके नक्सा में कहाँ कहाँ किस सेक्टर में कितनी भूमि तीर्थ पुरोहितों को दी जाएगी बैठकर चर्चा करके प्रतिनिधि मंडल को नक्सा सौपा देने की बात कही है. प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि संगम मार्ग. अक्षयवट. महाबीर मार्ग पर तीर्थ पुरोहितों की भूमि रहती है जिसे किसी अखाड़ों व अन्य संस्थाओं को न दी जाय जिसपर मेलाधिकारी ने कहा कि आप लोग निश्चिंत रहे जहाँ भी प्रयागवाल गाटा रहेगा सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में किसी अन्य को भूमि नहीं दी जाएगीे. प्रतिनिधि मंडल ने भूमि के साथ तीर्थ पुरोहितों की अन्य सुविधाएं को भी तत्काल जारी कर देने की अपील की जिसपर मेलाधिकारी ने कहा तुरंत जैसे जैसे भूमि आवंटन होती जाएगी तत्काल सुविधाएं भी जारी कर दी जाएगी. प्रतिनिधि मंडल ने भूमि वितरण का तिथि निर्धारित करने की मांग की. जिसपर मेलाधिकारी ने कहा कि नक्सा बन जाता है तो आप लोगो के साथ चर्चा करके तुरंत प्रक्रिया को प्रारम्भ कर दिया जाएगा. साथ ही कहा कि मेला प्रसाशन तीर्थ पुरोहितों का पूरा सहयोग करेगा. कहीं कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा. मेलाधिकारी ने हर प्रकार से प्रतिनिधि मंडल को संतुष्ट किया. जिसपर सफल वार्ता हेतु प्रतिनिधि मंडल ने मेलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया. उक्त प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्रवण कुमार शर्मा. मंत्री माधवानंद शर्मा. प्रवक्ता अमितराज वैध. चन्दन तिवारी. गोविन्द तिवारी. शम्भू शर्मा. सुरेश तिवारी. लोकनाथ शर्मा. पवन शास्त्री. लाल शोकहा. अनिल पाण्डेय. रवि शंकर. श्याम बिहारी शुक्ला. राकेश शर्मा. सहित अन्य तीर्थ पुरोहित प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

Exit mobile version