
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मेजा थाना क्षेत्र के जेवनिया चौकी प्रभारी आशुतोष दीक्षित को बड़ी सफलता हाथ लगी है उक्त चौकी प्रभारी द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान 40 शीशी अवैध शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दें कि शनिवार की शाम जेवनिया चौकी प्रभारी आशुतोष दीक्षित ने संदिग्ध व्यक्ति के वाहनों के चेकिंग के दौरान जितेंद्र कुमार शुक्ला पुत्र रामसमुज शुक्ला निवासी परानीपुर के कब्जे से 40 सीसी अदद शराब के साथ गिरफ्तार कर कारवाई की गई बतादें की तेजतर्रार चौकी प्रभारी जेवनिया आशुतोष दीक्षित द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है उक्त प्रभारी ने चौकी का कार्यभार ग्रहण करने के दौरान ही कहा था कि चौकी क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी,उक्त कहावतें बिल्कुल सही साबित हो रही है।