
( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।वि.हि.प प्रांत कार्यालय केसर भवन में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए संग्रह अभियान की तैयारी के लिए 19 जिले के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश अंबरीश सिंह ने कहा कि यह अभियान का नेतृत्व संघ ने वि.हि.प को दिया है बस्ती स्तर तक समिति का निर्माण कर 13 जनवरी से 27 फरवरी तक कार्यकर्ता अपना घर द्वार छोड़कर तन, मन, धन सब अर्पण कर राम इस राष्ट्र की आराध्य है जन-जन में बसे हैं इस लड़ाई को पूज्य संतों के मार्गदर्शन में लड़ी गई है और यह अभियान भी उन्हीं के आशीर्वाद से पूरा होगा सभी जिलों में कार्यालय बन गया है और अभियान समिति बन गई है न्याय पंचायत स्तर पर तीन तीन लोगों की टोलियां होंगी इसके लिए पंचायत स्तर पर बैठक हो रही है यह अभियान अब तक का सबसे बड़ा संपर्क अभियान होगा, बैठक में प्रमुख रूप से प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, दिवाकर त्रिपाठी, शुभ नारायण सिंह, आनंद सिंह, विमल प्रकाश, सुरेश अग्रवाल, तालुकदार, शंकर देव त्रिपाठी, आशुतोष श्रीवास्तव, सत्य प्रताप, अमित पाठक, सुशील राय, चंद्र निधान, अजय गुप्ता, महेंद्र मौर्य, कमला मिश्रा, रीता सिंह, दिव्या सिंह आदि उपस्थित रहे।