
( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सोमवार को दण्डी स्वामी नगर माघ मेला प्रयाग, में श्री दण्डी स्वामी नगर की भूमि का वितरण अखिल भारतीय दण्डी स्वामी परिषद् के राष्ट्रीय संरक्षक, गद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम की अध्यक्षता में, मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी एवं परिषद् के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं संत समाज द्वारा माँ गंगा व भूमि पूजन के बाद प्रारंभ हुआ।
पूजन का कार्यक्रम शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम, स्वामी ब्रह्माश्रम, स्वामी विमल देव और स्वामी शंकराश्रम के साथ मेलाधिकार विवेक चतुर्वेदी, सिटी मजिस्ट्रेट व लक्ष्मी कांत मिश्रा ने सम्पन्न किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दण्डी सन्यासी और मेला प्रशासन के लोग भी उपस्थित रहे।