विदेश नहीं भाग पाएगा महोबा का पूर्व एसपी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। फरार आईपीएस मणिलाल पाटीदार के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो गई है। अब महोबा का पूर्व एसपी मणिलाल विदेश नहीं भाग पाएगा।

देश छोड़कर भागने की कोशिश करने पर उसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही विदेश में होने पर भी गिरफ्तारी होगी।

मामले की विवेचना कर रहे एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने लुक आउट नोटिस जारी करने के संबंध में पत्र भी उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।

 

भ्रष्टाचार और क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में आरोपित निलंबित आईपीएस मणिलाल लंबे समय से फरार है। उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है और 50 हजार रुपये का ईनाम भी रखा गया है।

इसके बावजूद मणिलाल की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। प्रयागराज और महोबा पुलिस की संयुक्त टीम अभियुक्त की तलाश में राजस्थान से लेकर कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है।

मगर कोई सुराग नहीं मिल रहा है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि आरोपित विदेश भाग सकता है। अगर वह देश छोड़कर चला गया तो मामले की विवेचना अटक जाएगी।

इसी को ध्यान में रखते हुए विवेचक एसपी क्राइम ने लुक आउट नोटिस जारी करते हुए महोबा के एसपी को पत्र भेजा है। वहां से उच्चाधिकारियों और फिर शासन को पत्र जाएगा।

 

Exit mobile version