प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हिंदुस्तानी एकेडेमी कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए ‘साहित्य परिक्रमा’ के अंतर्गत साहित्यकारों की जन्मभूमि एवं रचनाभूमि पर जाकर साहित्यकारों को स्मरण कर रहा है ।
इसी कड़ी में मंगलवार को पंडित सुमित्रानंदन पंत को याद करने हेतु हिंदी के साहित्यसेवियो एवं रचनाकारों का एक दल पंत जी की रचनाभूमि कालाकांकर जा रहा है। और वहां पर उनसे संबंधित स्थलों का अवलोकन करते हुए वहां के मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साहित्यिक गोष्ठी आयोजित कर रहा है। इस इस गोष्ठी में कानपुर, झाँसी और प्रयागराज परिक्षेत्र से लगभग 50 साहित्यकार विद्वान शामिल हो रहे हैं ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमारी रत्ना सिंह( कालाकांकर रियासत, प्रतापगढ़), मुख्य अतिथि डॉ उदय प्रताप सिंह( अध्यक्ष हिंदुस्तानी एकेडेमी, प्रयागराज), मुख्य वक्ता डीपी ओझा, प्रोफ़ेसर योगेंद्र प्रताप सिंह (इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज) प्रोफेसर रामकिशोर शर्मा, डॉक्टर अतुल सिंह (प्राचार्य, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, प्रयागराज) प्रोफ़ेसर अखिलेश दुबे, डॉ गायत्री सिंह (कानपुर), डॉ पुनीत बिसारिया (झांसी), डॉ कन्हैया सिंह (आजमगढ), डॉ विद्या कांत तिवारी एटा), डॉ मार्तण्ड सिंह, डॉ रमेश सिंह, आदि शामिल होंगे।