प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज जनहित संघर्ष समिति प्रयागराज इकाई के तत्वाधान में जीरो रोड पर एक बैठक आयोजित की गई ।
जनहित संघर्ष समिति ने की अलाव जलाने की मांग
जिसकी अध्यक्षता करते हुए अभिलाष केसरवानी ने कहा कि बढ़ते हुए ठंड के प्रकोप के कारण नगर में प्रवास करने वाले मजदूर एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का जीवन ठंड से दूभर हो रहा है ऐसे में जनहित संघर्ष समिति प्रयागराज नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज से महानगर के प्रत्येक चौराहों पर एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की मांग करती है जिसे शीघ्र से शीघ्र पूरा किया जाए अन्यथा संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
बैठक में मुख्य रूप से रवि शुक्ला कुलदीप चौरसिया अभिलाष केसरवानी ,नमित केसरवानी ,श्रेयांश कुमार, संतोष कुमार आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।