अधिकारियों से मिले दंडी संन्यासी प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी विमलदेव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दंडी संन्यासी प्रबंध समिति के बैठक में मेला प्राधिकरण के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। संतों ने अपनी मांग मेला प्राधिकरण के समक्ष रखी।

अधिकारियों से मिले स्वामी विमलदेव आश्रमदंडी संन्यासी प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी विमलदेव आश्रम जमीन आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को मेला अधिकारी से मिले।

उन्होंने बताया कि उनकी 17 संस्थाओं को जमीन नहीं मिली है। सोमवार को उन्हें जमीन आवंटित की गई ।लेकिन उसमें गड़बड़ी की गई है। मेला अधिकारी ने आश्वासन दिया कि गड़बड़ी दुरुस्त की जाएगी।

 

Exit mobile version