
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l देश के पूर्व प्रधानमन्त्री और किसानों के मसीहा के रूप में विख्यात स्व चौधरी चरण सिंह की 118 वीं जयंती समाजवादीपार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में “किसान दिवस “के रूप में मनाई गई l
25 दिसंबर को गाँव गाँव में अलाव के पास” किसान घेरा कार्यक्रम” कर सपाई किसान बिल के विरोध में करेंगे जागरूक
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव एवं संचालन जिला महासचिव संदीप सिंह पटेल ने किया l पूर्व प्रधान मंत्री स्व चौधरी चरण सिंह के चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन करते हुए वक्ताओं ने उन्हें किसानों का मसीहा बताते हुए महान अर्थ शास्त्री भी बताया l वक्ताओं ने कांग्रेस के साथ राजनीति और उसके बाद बी. के. डी. के गठन के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि मा मुलायम सिंह यादव जी ने उनके साथ राजनीति का ककहरा सीखा और उन्हें चौधरी साहब का पूरा स्नेह प्राप्त था l सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कहा कि आज देश का किसान सर्वाधिक परेशान हैं l कृषि प्रधान देश कहे जाने वाले भारत के किसानों को भाजपा सरकार द्वारा बर्बाद कर दिया जा रहा है l पूंजीपतियों और कार्पोरेट घराने के हवाले खेती, किसानी करके उन्हें पंगु और लाचार बनाया जा रहा है l उन्होने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आगामी 25 दिसंबर को गाँव गाँव में अलाव के पास “किसान घेरा “कार्यक्रम कर भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून से होने वाले नुकसान और समाजवादीपार्टी की नीतियों और किसानों के लाभ के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी जायगी l
कार्यक्रम में सर्व श्री योगेश चन्द्र यादव , महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन,पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, पूर्व विधायक विज्मा यादव, राम सेवक पटेल, जिला महासचिव संदीप सिंह पटेल, पंधारी यादव, कमल सिंह यादव, के के श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, मुश्ताक काजमी, आर एन यादव,निधि यादव, कृष्ण मूर्ति सिंह, राम मिलन यादव, अनिल यादव, श्रीमति कमला यादव, गुलाब सिंह, हीरामणि पटेल, संदीप यादव, कुलदीप यादव, मेराज आरिफ, गीता पासी, मंजू यादव, सत्य भाम मिश्रा, महबूब उस्मानी, रवींद्र यादव, दूध नाथ पटेल, महावीर यादव, इंद्र नाथ मिश्रा, राकेश यादव, डॉ सरताज, जीत लाल पासी, राम कृपाल, कृपा शंकर बिंद, जगदीश, रवि यादव, आशुतोष त्रिपाठी, विजय पटेल, ननकऊ यादव, शोमा दत्त पटेल, संतलाल वर्मा, दान बहादुर सिंह मधुर आदि ने अपने विचार व्यक्त किया l