पत्रक के माध्यम से जन-जन तक कृषि विधेयक की सही जानकारी देंगे भाजपाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा चौक मंडल के द्वारा आयोजित मंडल कार्यालय चौक की बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उपस्थिति कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि विधेयक को लेकर विपक्ष के द्वारा किसान आंदोलन की आड़ में भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।

ऐसे में हम सभी कार्यकर्ता संगठन के द्वारा आए कृषि विधेयक संबंधित पत्र के माध्यम से जन जन तक कृषि विधेयक की सही जानकारी देने के लिए और विपक्ष के द्वारा जो साजिश रची गई है।

उस साजिश को बेनकाब करने के लिए जन जन तक पहुंच कर कृषि विधेयक संबंधित पत्रक को वितरण करेंगे और आगे उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र एवं प्रदेश की सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है और उनके लाभ के लिए केंद्र सरकार में प्रदेश सरकार के द्वारा कई योजनाएं लाई गई हैं ।

जिसकी विस्तृत जानकारी देश के यशस्वी एवं गौरवशाली प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मजयंती के अवसर पर देश के सभी किसानों एवं देशवासियों को संबोधित करते हुए अपना मार्गदर्शन सुबह 12:00 बजे देंगे ऐसे में महानगर के ग्रामीण क्षेत्र के ब्लॉक स्तर पर एवं महानगर के मंडल स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।

जिससे की आम जनता प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन सुन सके और कृषि विधेयक की सही जानकारी प्राप्त कर सकें। बैठक में मुख्य रूप से विवेक अग्रवाल राजेश केसरवानी गिरिजेश मिश्रा  लता उपाध्याय मनमोहन मिश्रा श्याम  अग्रवाल शिव मोहन गुप्ता मुकेश श्रीवास्तव शंभू शरण श्रीवास्तव अरविंद गुप्ता मनमोहन गुप्ता विपिन चोपड़ा नीरज कसेरा धीरज केसरवानी जीतू सारस्वत राजेश अग्रवाल गौरव बाजपेई आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version