
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जगद्गुरु स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती महराज ने माघ मेला प्रशासन से मांग की है । कि माघ मेला में शिविर लगाने के लिये जमीन आवंटन वर्ष-2010 के आधार पर किया जाये।
क्योंकि इससे पता चल जायेगा कि किस संस्था को कितनी जमीन और सुविधा मिली थी। उन्होंने कहा कि इससे संस्थाओ और प्रशासन के बीच जो गलतफहमी है वह दूर होगी।
जगद्गुरु स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती महराज ने कहा कि अभी 90 फीसदी से अधिक संस्थाओ को जमीन का आवंटन नही हुआ है। अगर विवाद की यही स्थिति रहेगी तो पहले मुख्य स्नान पर्व तक जमीन आवंटन नही हो पायेगा जिससे मेले की तैयारियां अधूरी है