हनुमान मंदिर निर्माण के लिए भूमि का पूजन

अमेठी। टीकर माफी स्थित स्वामी परम हंस आश्रम में मंगलवार को हनुमान मंदिर निर्माण के लिए भूमि का पूजन किया गया।

मंदिर निर्माण के लिए गैर प्रान्त से कारीगरों को बुलाया गया है। टीकर माफी स्थित स्वामी परम हंस आश्रम में हनुमान मंदिर का निर्माण किया जाना है।

मंदिर निर्माण के लिए मंगलवार को आश्रम के प्रबंधक श्री हरि चैतन्य ब्रह्मचारी, हर्ष चैतन्य ब्रह्मचारी ने मंत्रोच्चार के साथ भूमि का पूजन किया।

हनुमान मंदिर निर्माण के लिए उड़ीसा से कारीगरों को बुलाया गया है। इस मौके पर स्वामी परम हंस संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जयदेव त्रिपाठी डॉ स्वामी प्रसाद त्रिपाठी शिवकांत मिश्र, अवधेश पांडेय, बृजेंद्र सिंह संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version