Latest

दो दिन से चल रहा खाक चौके के संतों का धरना आज समाप्त

( अनुराग शुक्ला/आनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अपनी मांग पर अड़े खाक चौक के संत आज कुछ नरम है। उन्होंने कहा कि मनसैता नाले के पार जमीन न दी जाय।

खाक चौक समिति को अब अक्षयवट मार्ग और कुछ जमीन संगम लोवर पर दी जाएगी।

उसे प्रशासन मान गया। खाक चौक समिति को अब अक्षयवट मार्ग और कुछ जमीन संगम लोवर पर दो दिन से चल रहा खाक चौके के संतों का धरना आज समाप्त हो गया।

इसी के साथ जमीन का आवंटन शुरू हो गया है। खाक चौक व्यवस्था समिति के प्रधानमंत्री सतुआ बाबा मौके पर पहुंचकर साकेत धाम विनायका बाबा के भूमि से भूमि पूजन की तैयारी में जुट गए हैं।

खाक चौक व्यवस्था समिति के प्रधानमंत्री सतुआ बाबा की मांग थी कि उन्हें संगम लोवर पर जमीन दी जाए। जबकि प्रशासन उन्हें अक्षय वट मार्ग की जमीन दे रहा था। साथ ही कुछ जमीन मनसैता नाला के पार दी जा रही थी। अब नहीं दी जाएगी मनसैता नाले के पार जमीन अपनी मांग पर अड़े खाक चौक के संत आज कुछ नरम है।

उन्होंने कहा कि मनसैता नाले के पार जमीन न दी जाय। उसे प्रशासन मान गया। खाक चौक समिति को अब अक्षयवट मार्ग और कुछ जमीन संगम लोवर पर दी जाएगी। इसके बाद संत भी मान गए और धरना खत्म कर दिया। किसी के साथ जमीन का आवंटन शुरू हो गया। अभी तक खाक चौक के संतों को पिछले कई सालों से अक्षयवट मार्ग पर जमीन मिलती रही है। इस बार भी उन्‍हें अक्षयवट मार्ग पर 180 बीघा जमीन आवंटित करने की तैयारी थी। लेकिन इसमें कुछ जमीन मनसैता नाले की तरफ दी जा रही थी। इस बात को लेकर खाक चौक व्‍यवस्‍था समिति के अध्यक्ष सीताराम दास जी महाराज और प्रधानमंत्री संतोष दास सतुआ बाबा नाराज हो गए थे। उनका आरोप था कि उनके संत इतनी दूर जमीन नहीं लेगें।

Related Articles

Back to top button