
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कृषि के तीनों काले कानून वापस लिये जाने के मुद्दे पर 29 दिनों से कड़ाके की ठंड में आंदोलन रत किसानों के समर्थन में राष्ट्रपति को 2 करोड़ लोगों का ज्ञापन सौंप ने के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और अन्य को हिरासत में लिए जाने से भड़के स्थानीय पार्टी जनों ने आनंद भवन के बाहर धरना दे सरकार विरोधी नारे लगाये और विरोध जताया । किसान कांग्रेस के बैनर से धरनेपर बैठे लोगों ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील है और उनकी नहीं सुन रही । कहा कि तीनों काले कानून से पूरे देश को नुकसान है। यह भी आरोप लगाया कि किसानों की बात करने वालों को सरकार द्वारा देशद्रोही करार दिया जाता है ।एआईसीसी सदस्य तस्लीमउददीन, किशोर वार्ष्णेय, सुशील तिवारी, जितेन्द्र राय, परवेज़ सिद्दिकी, अरशद अली, जावेद उर्फी, हरि चरण यादव, इरफानुल हक, अरुण मिश्रा, मानवानंद,नसीम हाशमी, नरेश विश्वकर्मा, गोविंद चंदेल, आदित्य विशाल आदि थे ।