
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के किसान अंदोलन के समर्थन गांव-गांव चौपाल लगा कर किसानों की हौसलाअफजाई करने का आवाहन किया उसी क्रम में करछना विधायक उज्जवल रमण सिंह ने डीहा,करछना और अमिलिया चाका मे किसानों के बीच चौपाल में कहा कि ये मायावी झूठ बोलने वालीं सरकार हैं।
ये हर वर्ग को लुटने परेशान करने का काम किया अब जब आर्थिक मंदी मे इंडस्ट्री 23%गिरावट दर्ज करती हैं वहीं कृषि क्षेत्र 3%की ग्रोथ दर्ज करतीं हैं।
उसके पीछे मोदी सरकार पड़ गई नई कृषि नीति के द्वारा खेती किसानी को उधोगपतियों के हाथों में सौपने कि मंशा हैं जिससें किसान के स्वभिमान से खेलने का काम हो रहा है जो अपने खेत के मालिक हैं उनको खेतिहर मजदूर बनाने की साजिश हैं।
ईवीएम के भरोसे जनता के मताधिकार पर कब्जा कर लिया जाता हैं हाल में बिहार चुनाव इसका उदाहरण हैं तेजस्वी यादव की रैली में जनता जुटती है लेकिन परिणाम विपरीत आता हैं।
इसलिए इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार हो । सपा जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने कहा कि किसान विरोधी मोदी-योगी की कथनी और करनी मे अंतर हैं उत्तर प्रदेश का किसान आक्रोशित हैं क्योंकि अच्छे दिन के नाम पर ठगा सा महसूस हो रहा।उन्होंने कहा कि नये किसान बिल द्वारा मकान मालिक से किरदार बनाने की साजिश हैं।
चौपाल को सम्बोधित करने वाले मे अध्यक्ष सनिल अहमद,डॉक्टर पप्पू, राजेश्वर पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष अनिल पटेल प्रधान, गजेन्द्र तिवारी, विजय बहादुर पटेल, शिव यादव, शीतला पाण्डेय, शिलवंत यादव प्रधान,हिमांशु कोलहा, नन्द लाल भारतीय,अनुग्रह चौरसिया, तुलसी राम यादव ,अभिताभ पाण्डेय,मोहम्मद इमरान आदि रहे।