
( अनुराग शुक्ला/आनन्त पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आचार्य बाड़ा के संतों के बीच जमीन आवंटन को लेकर आज मेला अधिकारी के यहां दोनों गुट के संत महात्माओं के बीच मेला अधिकारी की लंबी वार्ता हुुुईई।
उसके बाद भूमि आवंटन पर सभी संत महात्मा ने सहमति दी।भूमि आवंटन का समय 2:30 बजे रखा गया ।
रामानुज मार्ग पर सभी संत महात्मा एकत्रित हुए । जहां मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी मेला प्रशासन से लक्ष्मी कांत मिश्रा चंडिका त्रिपाठी सहित सभी प्रशासनिक व पुलिस के जवान मौजूद रहे ।
सभी संत महात्माओं की सहमति से भूमि आवंटन का कार्य सुचारू रूप से चला ।