
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नैनी स्थित सार्वजनिक रामलीला समिति के मैदान पर 20 दिसम्बर से शुरू हुए 20 दिवसीय पूर्वांचल स्वदेशी, हस्तशिल्प मेले को शुक्रवार को एसडीएम ने बंद करा दिया।
भीड़ अधिक होने पर अधिकारियों ने बंद कराया मेला, चार के खिलाफ महामारी एक्ट में एफआईआर दर्ज
मेले में भीड़ ज्यादा होने के कारण वहां कोविड-19 के नियमों को पालन नहीं हो पा रहा था जिसकी वहज से यह कार्रवाई हुई।
सार्वजनिक हस्तशिल्प मेले में कोविड 19 का उल्लंघन में नैनी पुलिस ने चार लोगों उस्मान निवासी मुड़वारा लखीमपुर, इसरार निवासी बादशाही मंडी कोतवाली, अली सेराज निवासी कर्नलगंज, कानपुर नगर व रहमान निवासी कर्नलगंज, कानपुर नगर के खिलाफ धारा 188 आईपीसी व महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।
एसडीएम करछना से विनोद पांडेय से शिकायत की गई थी कि हस्तशिल्प मेले में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम शुक्रवार को वहां पहुंचे और कोविड-19 के नियमों अनदेखी देख नैनी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को बुलाकर मेले को बंद कराने का आदेश दिया। जिस पर इंस्पेक्टर नैनी ने मेला को बंद करा दिया।
इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि मेले में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था। वहीं मेले के आयोजक अभिनव तिवारी ने बातया कि गेट पर सैनिटाइजर और मेले में आने वाले लोगों के लिए फ्री मास्क देने की व्यवस्था की गई थी। कहा कि मेले में दूसरे प्रदेशों से आए दुकानदारों के लिए मेला बंद होने से काफी परेशानी हो गई है। मेले में लगभग 50 दुकानें लगी थीं।