प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर प्रयागराज के द्वारा देश के यशस्वी गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मन की बात के माध्यम से लोगों तक उनके विचार पहुंचाने को लेकर मन की बात का आयोजन भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में महानगर की प्रत्येक कुल 1252 बूथों पर किया गया ।
भाजपा महानगर के द्वारा प्रत्येक बूथों पर मन की बात का हुआ आयोजन
इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जो विचार आए उस विचार को लेकर के उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आज मन की बात में आत्मनिर्भर भारत के लिए जिस प्रकार से कश्मीर की केसर की उपज की गुणवत्ता एवं विदेशों में इसकी निर्यात को लेकर के एवं दिल्ली के झंडे वाला बाजार में वहां के दुकानदारों के द्वारा मेड इन इंडिया से बने खिलौनों को बिक्री करने को लेकर के जो चर्चा की वास्तव में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के दिशा में मील का पत्थर साबित होगी साथ ही उन्होंने भारतवर्ष का पवित्र उपनिषद ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता के निहित जिज्ञासा को लेकर किए गए वर्णनो उल्लेख करते हुए कहा कि जिज्ञासा ही जीवन है और मन की जिज्ञासा ही व्यक्ति को ज्ञान बढ़ाती है ।
और सही मार्गदर्शन करती है इसलिए हम सभी देशवासी जिज्ञासु बनकर देश के विकास में अपना योगदान प्रदान करें तो निश्चित रूप से देश हमारा विकास के रास्ते पर और तेजी के साथ आगे बढ़ेगा प्रधानमंत्री के आज के मन के विचार में कही गई बातें निश्चित रूप से हर एक व्यक्ति को एक नई ऊर्जा से अच्छादित करने का कार्य करेगी
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिस्सा लेने वालों में सर्व श्री कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल रमेश पासी राजू पाठक राजन शुक्ला सुभाष वैश्य रामलोचन साहू गिरिजेश मिश्रा धीरज केसरवानी अभिषेक ठाकुर गया प्रसाद निषाद राजेंद्र कुशवाहा एवं महानगर के सभी मंडल एवं बूथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मन की बातों को सुना।