
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, हज एवं वक्फ विभाग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी रविवार को पुराने शहर के कूचाराय गंगा प्रसाद, खुशहाल पर्वत और मालवीय नगर की गलियों में पहुंचे तो लोग कैबिनेट मंत्री को पूरे हक के साथ पकड़ पकड़ कर अपने घरों में ले गए और समस्याएं बताई व दिखाई।
मंत्री नन्दी को घर घर ले जाकर लोगों ने बताई अपनी समस्याएं
मालवीय नगर, अहियापुर और खुशहाल पर्वत की गलियों में लोगों के बीच पहुंचे मंत्री नन्दी
जिस पर मंत्री नन्दी ने सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल कई मामलों का निस्तारण कराया। मालवीय नगर में कुछ लोगों ने मुट्ठीगंज थाने के पीछे स्थित ट्यूबेल से पानी की सप्लाई न होने की शिकायत की। जिस पर मंत्री नंदी तत्काल ट्यूबवेल स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ट्यूबवेल को चेक किया तो ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई हो रही थी। आसपास के लोगों ने बताया कि पहले ऑपरेटर द्वारा पंप चलाया जाता था, वहीं अब स्काडा मशीन लगाकर टाइमर के साथ ट्यूबेल संचालित किया जा रहा है। जिससे निर्धारित समय के अलावा लोगों को पानी नहीं मिल पाता है। मंत्री नन्दी ने वाटर सप्लाई की टाइमिंग और बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया। मंत्री नन्दी ने बूथ एवं सेक्टर संयोजकों के आवास पर जाकर उनका हाल जाना। सत्ती चौरा में लोगों ने अभी तक आयुस्मान भारत का कार्ड न बनने, ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई न होने की शिकायत की, जिस पर मंत्री नन्दी ने जल्द ही ट्यूबवेल लगवाने का वादा किया। मंत्री नन्दी ने अपने हाथों से लोगों की समस्याओं को नोट किया।
लोगों ने मंत्री नंदी को न सिर्फ अपनी समस्या बताई बल्कि एक बेटे की तरह उनका स्वागत किया। सुबह से लेकर देर रात तक भ्रमण के दौरान करीब 3 से 4000 लोगों से मुलाकात की गई। रविवार को मंत्री नंदी ने बूथ अध्यक्ष अमन गुप्ता, अतिन भटनागर, महेश चंद्र त्रिपाठी, विपिन चोपड़ा, मनोज कुमार, आशुतोष मिश्रा, राजीव कुमार, नितिन केसरवानी, जय किशन शर्मा, गोपाल मालवीय, प्रदीप पांडे, उत्कर्ष मालवीय के आवास पर जाकर उनकी बातें सुनी। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, सुमित वैश्य, पंकज गुप्ता, ऋषभ पंडित, सौरभ मेहता, पार्षद ओपी द्विवेदी, शिवम सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।