VIDEO:ईश्वर प्राप्ति का सबसे सरल माध्यम है सत्संग : गुरूदेव

इलाहाबाद : ओम नम: शिवाय संस्था की ओर से ईसीसी के पीछे गऊघाट पर गुरूवार को गुरूदेव के सानिध्य में बडी संख्या में श्रद्धालुओ ने सत्संग कर भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।

गुरूदेव ने कहा कि ईश्वर प्राप्ति का सबसे सरल माध्यम सत्संग है। इससे जहा अधिक से अधिक लोग एक साथ एकत्र होकर भगवान का नाम लेते हुए सत्संग करते है। उससे उनको तो सबसे सरल तरीके से मुक्ति तो मिलती ही है लेकिन सत्संग को सुनने और शामिल होने वाले श्रद्धालुओ को भी ईश्वर की प्राप्ति होती है और उनका जन्म जन्मांतर बनता है। सत्संग के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ और श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

आचार्य शांतनु ने बताया कि इस दौरान कुंभ मेले के दौरान 10 स्थानों पर चलाये जाने वाले विशाल अन्न क्षेत्र की तैयारियो पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

Exit mobile version