बदलाव से पहले प्रशिक्षित होंगे शिक्षक, परिषदीय स्कूलों में चलेंगी एनसीईआरटी पुस्तकें

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सभी परिषदीय स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों को लागू करने की तैयारी है। इससे पूर्व शिक्षकों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के निदेशक की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि ब्लाक स्तरीय संदर्भदाताओं का ऑनलाइन प्रशिक्षण 10 जनवरी से शुरू होगा। उसके बाद सभी विकासखंड में 25 शिक्षकों का ग्रुप बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संजय कुशवाहा ने बताया कि पाठ्यक्रम में बदलाव व शिक्षकों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया जारी है। सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों को लागू किया जाना है। इससे पहले अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाना है। सभी विकास खंडों में संदर्भदाता तैयार किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद 25-25 शिक्षकों का बैच बनाकर विकास खंड स्तर पर अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी शुरुआत 31 मार्च से होनी है।

Exit mobile version