
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। खेल भाईचारे की भावना पैदा करता है। खेल से उंच नीच का भेदभाव समाप्त होता है। साथ ही खेल का मैदान अनुशासन की पाठशाला होती है। खेल खिलाड़ी की आत्मा है। नाम, प्रसिद्धी, और पैसा प्राप्त करने के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। इसी तरह से, स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क प्राप्त करने के लिए सभी को किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधि में अवश्य शामिल होना चाहिए, जिसके लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है। प्रयागराज की धरती ने कई खिलाड़ियों को पैदा किया है क्रिकेट के क्षेत्र में मोहम्मद कैफ और बैडमिंटन के क्षेत्र में अभिन्न श्याम गुप्ता ने अपना लोहा मनवाया है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र शिक्षक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक डॉ शैलेश कुमार पाण्डेय ने के.पी.इण्टर कॉलेज में मेजर रंजीत सिंह स्पोर्ट्स कंपलेक्स फ्रेंडशिप बालक बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कहीं ।इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के निवर्तमान उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि खेल मनुष्य के शरीर को स्वस्थ तो रखता ही है साथ ही वह उसके व्यक्तित्व विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है खेल हमें संयमित जीवन जीने का संदेश भी देता है।आज के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रीति नर्सिंग होम की डॉ ऋतु गुप्ता,स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इन्चार्ज अनिल श्रीवास्तव,अक्षय चौधरी,भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, भाजपा सिविल लाइन्स मंडल के अध्यक्ष अजय सिंह ,सुजीत कुशवाहा,राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सैफ,कुणाल,आयुष सहित अनेकों अभिभावक व गणमान्य खेल प्रेमी उपस्थित थे। खेल के प्रारंभ में मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का बुके और अंगवस्त्रम भेंट ( रवि प्रकाश मौर्या बास्केटबॉल कोच) कर स्वागत किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन डॉ बृजेश खरे ने किय। बास्केटबाल कोच एवं आयोजन सचिव श्री रवी प्रकाश मौर्य ने सभी सम्मानित अतिथियों का बूके एवं अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मान किया एवं धन्यवाद ग्यापित किया।