
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण नोडल अधिकारी प्रयागराज द्वारा मुख्य विकास अधिकारी संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रयागराज संभाग प्रयागराज एवं एस0डी0एम0 करछना/मेजा तथा जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रयागराज के साथ खाय विभाग के क्रय केन्द्र करछना एवं मेजा रोड का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
प्रमुख सचिव व मुख्य विकास अधिकारी संभागीय खाद्य नियंत्रक एवं एस0डी0एम0 खाय विभाग के क्रय केन्द्र करछना एवं मेजा रोड का आकस्मिक निरीक्षण ।
निरीक्षण के समय दोनो केन्द्र प्रभारी उपस्थित मिले। केन्द्र करछना पर 28 तक कुल 14162.80 कु० (313 किसानों) से धान खरीद की गई है तथा 289 किसानों का भुगतान किया जा चुका है तथा केन्द्र मेजा पर
28 तक कुल 7040.80 कु० (167 किसानों) से धान खरीद की गई है तथा 154 किसानों का भुगतान किया जा चुका है। केन्द्र करछना पर किसान श्री शशिकांत सिंह से मोबाइल नं0 9830954815 से वार्ता की गई । जिसमें उनके द्वारा खरीद एवं भुगतान की पुष्टि की गई। केन्द्र पर घटतौली या कम भुगतान की शिकायत नहीं मिली। तथा केन्द्र मेजा पर किसान श्री शम्भू नाथ से मोबाइल नं0 9958477025 एवं राज बहादुर मो0 नं0 9795979280 से वार्ता की गई जिसमें उनके द्वारा खरीद एवं भुगतान की पुष्टि की गई। केन्द्र पर घटतौली या कम भुगतान की शिकायत नहीं मिली। सचिव महोदय द्वारा उपस्थित किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों तत्काल समाधान करने के कड़े निर्देश दिये गये।