किसानों को मिलेगा एक ही फसल का मुआवजा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। गोरखपुर में बनने वाले गैस प्लांट के लिए पीएनजी पाइप लाइन प्रयागराज की कई तहसीलों से जा रही है।

पीएनजी पाइप लाइन बिछाने को लेकर प्रशासन की नोटिस

खेती की जमीन पर भविष्य में घर नहीं बना पाएंगे किसान

कोरांव व सोरांव से सिंदूरा के रास्ते जाने वाली इस पाइप लाइन में डेढ़ हजार से अधिक किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से सभी को नोटिस दिया जा चुका है। काम कई चरणों में होगा, लेकिन किसानों को एक ही फसल का मुआवजा मिलेगा। ऐसे में किसान परेशान हैं कि बाकी बर्बाद फसलों का क्या होगा।
एडीएम वित्त एवं राजस्व ने एमपी सिंह ने बताया कि गैस पाइप लाइन के नियमों के अनुसार, अधिग्रहण आदेश दूसरी तरह का होता है। किसानों की जमीन का पूरा अधिग्रहण नहीं किया जा रहा है। केवल आंशिक इस्तेमाल होगा। जिन जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है उन पर खेती हो सकेगी। लेकिन घर नहीं बन सकता।
उधर, तमाम किसान ऐसे हैं जिनके पास जमीन कम हैं। उनका घर भी उसी जमीन पर है जहां वो खेती करते हैं। नियम के अनुसार उनको घर का मुआवजा नहीं मिलेगा। गैस पाइप लाइन के लिए एक बार सर्वे होगा, तो दूसरी बार खुदाई ऐसे में कम से कम पांच फसलों का मुआवजा जरूर मिलना चाहिए। लेकिन मुआवजे पर अब तक असमंजस की स्थिति बनी है।

Exit mobile version