भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल गंगा तट प्रवास पर पहुंचे ग्राम पकरी सेंवार

इलाहाबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल अपने गंगा तट प्रवास के लिए आज ग्राम पकरी सेंवार पहुंचे । तट पर पहुँचते ही उन्होंने मंदिरो का दर्शन तथा गंगा जी की पूजा-अर्चन किया।

अपनी कुटिया में प्रवेश करने से पहले स्वागत करने के लिए आए ग्रामवासियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों को बताया कि वो रामनवमी तक यहाँ प्रवास करेंगे ।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में प्रतिवर्ष कुछ समय अपने आत्म शुद्धि,चिन्तन एवं स्वाध्याय के लिए निकालना चाहिए ।

श्री शुक्ल ने बताया कि अपने इस प्रवास के दौरान आत्म शुद्धि,स्वाध्याय एवं लोक जीवन के विविध पहलुओं पर सार्थक चिन्तन करने का प्रयास करेंगे।

श्री शुक्ल ने स्वागत करने वाले एवं उनके लिए गंगा तट पर कुटिया आदि की व्यवस्था करने वाले स्थानीय और क्षेत्रीय नागरिकों  के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री शुक्ल के पकरी सेंवार पहुँचने पर गाँव के प्रधान प्रतिनिधि बेचन राम निषाद के नेतृत्व में स्थानीय एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने भव्य स्वागत किया।अपने चार दिवसीय प्रवास के दौरान श्री शुक्ल प्रतिदिन सांध्य में आगंतुक व कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क करेंगे।

Exit mobile version