
( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना वायरस के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। यह तय किया गया है कि प्रथम चरण में टीकाकरण चार दिनों में ही कर लिया जाएगा। वैक्सीन आने पर स्वास्थ्य कर्मियों को सोमवार, शुक्रवार और इसके ठीक दूसरे सप्ताह के सोमवार को टीका लगाया जाएगा। फिर उसके अगले शुक्रवार को मॉब राउंड में बचे हुए लोगों को टीके लगाए जाएंगे।
कोरोना वायरस के लिए टीकाकरण जहां होगा वहां तीन कक्षों में सात कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इनमें एक पुलिस कर्मी भी शामिल रहेगा। एक कर्मचारी सत्यापन के लिए, एक वैक्सीनेटर, एक सपोर्टर और दो लोग ऑब्जरवेशन यानी वैक्सीन लगने के बाद मॉनिटरिंग के लिए रहेंगे। इसके अलावा दो अतिरिक्त स्टाफ प्रशिक्षण के लिए साथ में लगाए जाएंगे। जिले के बड़े सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण के लिए दो यूनिट बनाई जाएंगी, वहां तीन-तीन कक्ष दो अलग स्थानों पर बनेंगे।