इस मेले में जमीन नहीं मिली तो अगले माघ मेला में जमीन जरूर दी जाएगी

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला प्राधिकरण द्वारा इस बार माघ मेला में जिन संस्थाओं को जमीन नहीं मिलेगी। उनको अगले माघ मेला में पूर्व की तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।

मेला प्रशासन बार-बार संस्थाओं के प्रबंधकों से कर रहा अपील।

इसके लिए मेला प्रशासन बार-बार संस्थाओं के प्रबंधकों से अपील कर रहा है। कि कम से कम लोग ही इस बार मेले में आए। वैसे प्रशासन भी अपने स्तर से कई संस्थाओं देने को जमीन देने इन्कार कर दिया है। गुरुवार से संस्थाओं को फिर से जमीन आवंटन का काम शुरू हो गया है। अब तक मेला प्रशासन ने संतो को जमीन आवंटित की थी। अब छोटे संस्थाओं को जमीन आवंटित करेंगे। पिछले साल छोटी-बड़ी मिलाकर कुल करीब साढे तीन हजार संस्थाओं को जमीन आवंटित की गई थी। लेकिन इस बार करीब दो हजार संस्थाओं को जमीन आवंटित की जाएगी। इसके अलावा संस्थाओं की सुविधा में भी कटौती की गई है। मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि कोरोना के चलते माघ मेला में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। उस हिसाब से संस्थाओं को दूर-दूर बसाया जाएगा। तो कई संस्थाओं को जमीन नही मिल पाएगी। इसलिए कई संस्था वालों से अपील की गई है । कि वह ना आए तो बेहतर है। उन्होंने बताया कि इस बार संस्थाओं को जमीन देने के नियम में बदलाव किया गया है। जिसको इस मेले में जमीन नहीं मिलेगी, वह संस्थाएं कालातीत नहीं होंगी। उनको अगले माघ मेला में जमीन जरूर दी जाएगी।

Exit mobile version