
( अनुराग शुक्ला/आनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सुबह अखाड़ा परिषद के समस्त पदाधिकारियों ने संगम स्नान किया। स्नान के बाद मां गंगा व संगम का विधि-विधान से पूजन करके माघ मेला व हरिद्वार कुंभ की सकुशल संपन्नता की कामना की। इसके बाद अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों ने त्रिवेणी बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर जाकर पूजन किया। पूजन के बाद सारे पदाधिकारी माघ मेला क्षेत्र के भ्रमण पर निकले हैं।
अखाड़ा परिषद के पदाधिकारी माघ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं और संतों के निवास के लिए टेंट और पंडाल की व्यवस्था,शौचालय,अस्पताल, चकर्ड प्लेट और पांटून पुल के प्रबंधन की वीडियो रिकार्डिंग करवा रहे हैं। मेला क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की अध्यक्षता में मठ बाघंबरी गद्दी में बैठक होगी भ्रमण के दौरान अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज अखाड़ा परिषद जूना अखाड़ा से प्रेम गिरी महाराज महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा महामंडलेश्वर गोपाल दास तेरा भाई त्यागी खालसा सहित कई संत महात्मा उपस्थित थे।