मंत्री नन्दी और महापौर ने भाजपा मंडल अध्यक्षों को सपरिवार किया सम्मानित

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, हज एवं वक्फ विभाग मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में अपने बहादुरगंज स्थित आवास पर भाजपा मंडल पदाधिकारी सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें मंत्री नन्दी के साथ ही प्रयागराज की महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने सपरिवार पहुंचे भाजपा के सभी 15 मंडल अध्यक्षों व परिवार के सदस्यों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मंत्री नन्दी और महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुखिया आदरणीय योगी जी लगातार राष्ट्रहित में दिन रात सेवा कार्य में जुटे हुए हैं, उसी तरह भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता तमाम जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने में पूरी तन्मयता के साथ लगे हुए हैं। आज मंडल अध्यक्षों के ही भागीरथ प्रयास से भाजपा का जनाधार कई गुना बढ़ा है। मंडल अध्यक्षों ने भी खट्टी मीठी यादों को समारोह में व्यक्त करते हुए कविता और गीत सुनाए।
सपरिवार पहुंचे मंडल अध्यक्षों ने नव वर्ष पर समारोह का आनंद लिया। सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया।
समारोह में भाजपा काशी प्रांत महामंत्री संतोष सिंह पटेल, काशी प्रांत उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, काशी प्रांत कार्य समिति सदस्य प्रशांत केसरी, मंडल अध्यक्ष बेनी माधव भरत निषाद, अनिल भट्ट भारद्वाज मंडल, ज्ञानेंद्र मिश्रा विश्वविद्यालय मंडल, अजय सिंह शिवकुटी मंडल, विजय श्रीवास्तव सिविल लाइंस मंडल, दिनेश विश्वकर्मा चौक मंडल, किशोरी लाल जायसवाल मुट्ठीगंज मंडल, दिलीप केसरवानी नैनी मंडल, मनोज मिश्रा कीडगंज मंडल, गौरव गुप्ता खुल्दाबाद मंडल, मीरापुर मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, कौशिकी सिंह राजरूपपुर मंडल, संजय कुशवाहा प्रीतम नगर मंडल, ज्ञान बाबू केसरवानी यमुना पट्टी मंडल, दीनानाथ कुशवाहा गंगा पट्टी मंडल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष कविराज भारतीय, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर आदि को सपरिवार सम्मानित किया गया।

Exit mobile version