सिविल लाइंस में बनी धरना स्थल पुलिस चौकी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक और नई पुलिस चौकी खुल गई है। एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी केपी सिंह और डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने नई पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। पत्थर गिरजाघर के पास बनी इस पुलिस चौकी का नाम धरना स्थल पुलिस चौकी रखा गया है। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर पत्थर गिरजाघर के पास ही धरना प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई है। लोग अपना विरोध प्रदर्शन इस स्थल पर कर सकते हैं। सुरक्षा कारणों से धरना स्थल पुलिस चौकी खोली गई है। बताया जा रहा है कि अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए यह पुलिस चौकी खोली गई है।

Exit mobile version