( आनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बगैर किसी सूचना के ड्यूटी से गायब होने पर नगर निगम की ओर से कार्रवाई की गई है। छह संविदा सफाई कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। सभी तीन साल से गैरहाजिर थे। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल ने बताया कि वार्ड नंबर तीन में तैनात संविदा सफाईकर्मी मनोज कुमार, वार्ड नंबर 13 के शंकर, वार्ड नंबर 14 के सुरेंद्र कुमार व विनोद कुमार, वार्ड नंबर 15 के मिलन और वार्ड नंबर 18 में तैनात राजू हेला की सेवा समाप्त कर दी गई।
डॉ. छोटेलाल ने बताया कि सभी तीन साल से काम पर नहीं आ रहे थे। कई बार नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया, लेकिन, किसी ने कोई भी जवाब नहीं दिया। आखिर में सभी की सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया। कहा कि लापरवाही और कार्य से बिना सूचना के गायब रहने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आगे और भी ऐसे कर्मचारियों की सेवा समाप्त की जा सकती है। जांच की जा रही है। नोटिस देने के बाद भी सुधार नहीं होने पर कार्रवाई होगी।