समाज सेवियों, साहित्यकारों, कलाकारों का सम्मान

 

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। विश्व मानव संघ द्वारा मानव दिवस पर एक जनवरी को एमडी विद्या मन्दिर, न्याय नगर, कन्धईपुर, प्रयागराज में मनाया गया। इस अवसर पर हिन्दी साहित्य विशेष योगदान हेतु जाने-माने कवि केशव प्रकाश सक्सेना को 23 वां जुनू अवार्ड प्रदान किया गया। अन्तर्राराष्ट्रीय जुनू अवार्ड प्रत्येक वर्ष समर्पित
और कठिन परिश्रम करने वाले समाज सेवियों, साहित्यकारों, कलाकारों आदि को प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर कुमारी वैश्नवी, कुमारी कृषिका, पार्थ त्रिपाठी, सक्षम पाठक एवं अंश श्रीवास्तव को “राज्य जुनू अवार्ड 2020” प्रदान किया गया। कार्यकम की व्यवस्था नन्दलाल श्रीवास्तव, प्रबंधक एमडी विद्या मन्दिर ने की तथा मुख्य अतिथि रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव रहे। प्रसिद्ध कवि अशोक कुमार “स्नेही” ने अपनी कालजपी कविता “तुलसी तुलसीदास न होते” का पाठन किया जिससे श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गये। डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने अपने विचार रख श्रोताओं का ज्ञानवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन भारतेन्दु पाठक ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव सिंह, उमेश श्रीवास्तव, ओमजी शुक्ला, राघवेन्द्र, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, चन्द्र प्रकाश शर्मा, दीपक श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव हेमन्त सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रश्मि भूषण जुन, द्वितीय अध्यक्ष स्व. प्रेमलता श्रीवास्तव व इटली के विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक, इंजीनियर व चित्रकार लिअनार्डो दा विन्सी को श्रद्धान्जलि अर्पित की गई।

Exit mobile version