
न्यायविद विराजमान हनुमान मंदिर को बचाने के मुहिम में पन्द्रवें दिन संघर्ष समिति ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हाईकोर्ट स्थित 85 वर्ष पुराने न्यायविद विराजमान हनुमान मंदिर को जिला प्रशासन के ध्वस्तीकरण से बचाने के लिए ” न्यायविद विराजमान हनुमान मंदिर संघर्ष समिति” के द्वारा आंदोलन के 15वें दिन, पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार संघर्ष समिति से जुड़े अधिवक्ताओं एवं नागरिकों ने मन्दिर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर हवन किया तथा प्रयागराज जिला प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने हेतु हनुमान जी महाराज से प्रार्थना किया , जिससे प्रशासन मन्दिर तोड़ने जैसा घृणित कार्य करने से बच सके। हवन में संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्र, सचिव प्रदीप तिवारी के साथ परी पीठ अखाड़े की प्रमुख एवं पीठाधीश्वर त्रिकाल भवन्ता जी, शनि पीठाधीश्वर प्रवीण जी महाराज अपने अनेक सन्यासी शिष्यों के साथ शामिल रहे।
अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा एवं सचिव प्रदीप तिवारी ने बताया कि ये आंदोलन मन्दिर के पूर्णरूपेण सुरक्षित रहने तक आन्दोलन जारी रहेगा। हवन में अवधेश राय, आलोक पाण्डेय,पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, श्रीरंग पाण्डेय, सुनील जयसवाल,दिनेश दीक्षित, रामानुज तिवारी, जनार्दन यादव, प्रदीप कश्यप, सुनील द्विवेदी, अनुराग पाण्डेय,विजय चन्द्र श्रीवास्तव, शरद चन्द्र मिश्रा, सुनीता शर्मा, डी के कश्यप,तृप्ति वर्मा ,पुष्कर मिश्रा , आदि प्रमुख थे।