प्रयाग में हो रहे धर्म परिवर्तन को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष क्यों नही रोकते- स्वामी कौशल्यानंद गिरि

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। किन्नर अखाडा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि (टीना मा) ने  अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि महाराज के दिये गये विवादित बयान पर रविवार को कहा कि अखाडा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि प्रयागराज में हो रहे धर्म परिवर्तन को क्यो नही रोक रहे है।
विवादों के बजाय कोई अच्छा काम करें धर्म के लिये।

एक तरफ ईसाई मिशनरिया धर्म परिवर्तन करा रही है । तो दूसरी ओर इस्लाम के लोग।
उन्होंने कहा कि किसी के बारे में विवादित बयान देने से अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि को बचना चाहिए। स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने जोर देते हुए कहा कि अखाडा परिषद के अध्यक्ष को चाहिए की वह सनातन धर्म की मजबूती के लिये कुछ अच्छा करें जिससे कि आने वाले इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में नाम लिखा जाय। कहा कि सनातन धर्म के गरीब और निर्बल लोगों का धर्म परिवर्तन इस्लाम और ईसाई मिशनरिया तेजी से करा रही है । यह धर्म परिवर्तन प्रयागराज से लेकर देश के सभी प्रदेशो और विदेशो में चल रहा है। इसको रोकने के लिये अखाडा परिषद कोई कदम नही उठा रहा है। इतना ही नही कोविड-19 जैसी महामारी में भी अखाड़ा परिषद ने सनातन धर्म के लोगों की कोई मदद नही किया।
महामण्डलेश्वर किन्नर अखाड़ा यह माँग करती है कि कुछ विरोधी लोग आज भी किन्नरों को लेकर अपनी संकुचित मानसिकता से ऊपर नहीं उठ सके हैं। महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि ने
कहा कि आज से नहीं बल्कि जबसे किन्नर अखाड़ा की स्थापना हुई है तब से हर वर्ष किन्नर अखाड़ा को लक्षित करके अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि विवाद उत्पन्न किया है ताकि किन्नरों की छवि ख़राब किया जा सके और उन्हें विवादित बनाया जा सके ।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब देश बहुत भयंकर परिस्थितियों से जूझ रहा था तब पूरे देश के किन्नर संतों ने सड़कों पर उतर कर अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की सभी प्रकार से सेवा की तब यह विरोधी अपने घरों पर बैठे थे परन्तु आज जब स्थित सही हुई है तब उन्हीं किन्नर संतों और उनके अखाड़ा का विरोध शुरू कर दिया गया है । कहा कि किन्नर अखाड़ा ऐसे बयान की कड़े शब्दों में निंदा करता है।

Exit mobile version