
(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दुनिया का सबसे सुखद एहसास सेवा में ही है गुरु कृपा से ही य भाव मन में आता है। और आज इन नन्हे बच्चों को गर्म कपड़े पहना कर के मुझे ऐसा लगा कि मेरी सर्दी अपने आप भाग गई । माघ मेला संगम किनारे लगा गंगा सेना के शिविर के महंत योग गुरु आनंद गिरी महाराज द्वारा पहली सेवा छोटे और नन्हे बच्चों को गर्म कपड़े पहना कर के आरंभ हुई। इस कड़ाके की सर्दी में इन नन्हे बच्चों के तन पर यह गर्म कपड़े देख करके बहुत आनंद का अनुभव हुआ है । गंगा सेना अपने कार्यों को लेकर के सदैव अपनी सेवा के लिए तत्पर रहती है और आगे भी ऐसे ही पूरे माघ पर्यंत तक अलग-अलग प्रकार की सेवाएं देकर अपने दायित्व का निर्वाह करती रहेगी।