151 किलो की माला तलवार साफा पहनाकर व्यापारियों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी का जन्म दिवस के कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रयागराज उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उनको 151 किलो की माला तलवार साफा पहनाकर पदाधिकारियों ने सम्मानित किया और उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने व्यापार मंडल को यह आश्वासन दिया कि व्यापारियों के किसी प्रकार की समस्याओं के लिए वह सदैव तत्पर हैं और जहां जरूरत पड़ेगी तन मन धन से व्यापारियों की सेवा करने के लिए हाजिर रहूंगा आज के कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सुशांत केसरवानी जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल जिला संरक्षक राजीव कृष्णा श्रीवास्तव विशाल वर्मा नमन ज्योत सिंह रॉयल सरदार मुसाब खान बृजेश चौरसिया अनु केसरवानी आनंद जी टंडन पप्पन भैया हरेंद्र सिंह लाली सरदार आदि पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

Exit mobile version