माघ मेला क्षेत्र में बगैर कोरोना टेस्ट नहीं लगा सकेंगे दुकान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला क्षेत्र में कोरोना टेस्ट कराए बगैर पटरी व्यापारी दुकानें नहीं लगा सकेंगे। मेला शुरू होने से पहले सभी दुकानदारों को कोरोना की जांच रिपोर्ट मेला प्रशासन को देनी होगी। संगम क्षेत्र के सभी दुकानदारों से कोरोना की जांच कराने के लिए कहा जा रहा है। संगम क्षेत्र में तैनात सुरक्षाकर्मी एक-एक दुकानदार को टेस्ट रिपोर्ट के साथ आधार कार्ड जमा करने के लिए कह रहे हैं। संगम क्षेत्र में दुकानदारों से कहा गया है कि कोरोना की जांच रिपोर्ट दिखाने के बाद ही दुकानें लगा पाएंगे। साथ में आधार कार्ड भी देना पड़ेगा।

Exit mobile version