शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज के त्रिवेणी रोड स्थित भूमि का हुआ पूजन संपन्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गोर्वद्धन मठ पुरीपीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज के त्रिवेणी रोड स्थित भूमि का पूजन संपन्न हुआ । गौरी गणेश पूजन नवग्रह पूजन भगवती गंगापूजन ध्वजा पूजन एवं तीर्थ के सभी देवी देवताओं का पूजन करके माघपर्व महोत्सव के निविध्न सम्पन्नता के लिए प्रार्थना की गई पूजन शिविर प्रभारी एवं शिवगंगा आश्रम के श्रीमहन्त प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी ने किया एवंआचार्य पंडित राम जी शास्त्री के आचार्यत्व मे 7 वैदिक ब्रह्मणो ने विधि विधान पूर्वक पूजन सम्पन्न कराया। जिसमे प्रमुख रूप से सन्तोष त्रिपाठी हृदयेश मिश्रा सुरेन्द्र पान्डेय सत्यम शुक्ला आलोक मिश्रा मयंक शुक्ल उमेश शास्त्री राजीव भरद्वाज आदिगणमान्य व्यक्तियो की समुपस्थिति मे भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी जी ने बताया पूज्य शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज का शुभागमन प्रवास 6 फरवरी से 18 फरवरी तक होगा जिसमे विविध कार्यक्रम सम्पन्न होगे।

Exit mobile version