बिनैका बाबा के शिविर में हुई कोविड-19 की हुई जांच

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला के त्रिवेणी मार्ग पर लग रहे जगद्गुरु स्वामी नरहर्याचार्य द्वाराचार्य बिनैका बाबा के शिविर साकेतधाम में
गुरूवार को कोविड-19 की जांच हुई। श्रद्धालुओ को कोविड जांच कराने को प्रेरित करने के लिये जगद्गुरु बिनैका बाबा ने सबसे पहले अपनी कोविड की अपनी जांच करवायी। उन्होंने कहा कि यह वैश्विक महामारी का दौर है। ऐसे मे प्रत्येक प्रत्येक देवनवासी का कर्तव्य बनता है कि वह आगे आये और कोरोना से स्वयं का बचाव करते हुए प्रभावित लोगों की मदद करे। कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं और शिष्यों की कोविड जांच के बाद प्रवेश दिया जायेगा। इस दौरान शिविर में सभी शिष्यों और काम करने वालो की कोरोना की जांच हुई। यह जानकारी शिविर व्यवस्थापक आचार्य अवधेश द्विवेदी ने दी है।

Exit mobile version