विवेकानंद जयन्ती पर सपा “युवा घेरा कार्यक्रम “ कर भाजपा सरकार को बेनकाब करेगी – योगेश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आगामी 12 दिसंबर को स्वामी विवेकानंद जी की जयन्ती के अवसर पर समाजवादीपार्टी पूरे जनपद में ब्लाक एवं तहसील स्तर पर “युवा घेरा कार्यक्रम “ कर भाजपा सरकार को बेनकाब करेगी। सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मा अखिलेश यादव जी के निर्देश पर प्रदेश भर में होने वाले इस कार्यक्रम के तहत प्रयागराज जनपद में भी इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा ।

 योगेश चन्द्र यादव ने कहा है कि इस कार्यक्रम में भाजपा सरकार में रोजगार के घटते अवसर, बढ़ाती बेरोजगारी, महंगी शिक्षा, छात्र संघ चुनाव, पर रोक, आनलाइन शिक्षा की दिक्कतें, छात्रों पर पुलिस द्वारा जबरन फर्जी मुकदमे, बहन बेटियों के साथ बढ़ते अत्याचार, और भाजपा सरकार की संवेदनहीनता पर चर्चा कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जायगा l साथ ही समाजवादीपार्टी की मजबूती के लिए संकल्प लिया जायगा।

   सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि  युवा घेरा कार्यक्रम की सफलता को लेकर आगामी 9 दिसम्बर शनिवार को सुबह 11बजे जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में सभी युवा संघटन के नेताओं की बैठक बुलाई गई है ।

Exit mobile version