अतुल्य भारत कार्यक्रम” का आयोजन आयोजित

सुश्री बिंदु जुनेजा के शिष्‍यों द्वारा ओडीसी नृत्‍य की प्रस्‍तुति

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल निरंतर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन कर देश की संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महती भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के सहयोग से संग्रहालय में आठ से दस जनवरी 2021 तक ”अतुल्य भारत कार्यक्रम” का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य भारतीय सांस्‍कृतिक विशिष्‍टता को वैश्विक मंच पर उभारना है। उल्‍लेखनीय है कि भारत विश्‍व के पॉच शीर्ष सास्‍कृतिक पर्यटक स्‍थलों मे से एक है भारत अपने भौगोलिक क्षेत्र द्वारा सातंवा सबसे बडा देश है जो दक्षिण एशिया में स्‍थित है। सुदंरता हमारे देश को हर पहलू से घेरती है ।अपने खुब सूरत पहाडों, झीलों, जंगलों, समुद्रों, महासागरों तथा समृद्ध ऐतिहासिक मंदिरों सांस्‍कृतिक क्षेत्र परम्‍पराओं एवं विविध भाषाओं के कारण भारत विविधता में एकता का प्रतिनिधित्‍व करता है। अतुल्‍य भारत कार्यक्रम के तहत आज वी‍थि संकुल भवन के मुक्‍ताकाश मंच पर श्री अमन चौरसिया के दल द्वारा बरेदी नृत्‍य से प्रारंभ हुआ, और बधाई नोरता ढिमराई नृत्‍य की प्रस्‍तुति सुश्री पायल सेन के नेतृत्‍व मे की गई, तत्‍पश्‍चात श्री संजय पांडेय के दल ने बधाई नृत्‍य प्रस्‍तुत किया, जबलपुर की जानकी महिला मंडली के सदस्‍यों ने पारम्‍परिक लोक गीत प्रस्‍तुति दी, फिर सुश्री लता मुंशी भोपाल के सदस्‍यों द्वारा भारत नाट्यम और सुश्री बिंदु जुनेजा के शिष्‍यों द्वारा ओडीसी नृत्‍य की प्रस्‍तुति दी गई।

Exit mobile version