फ्रंचाइजियों ने अपनी टीमों के लिए खरीदे खिलाड़ी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शहर में आईपीएल की तर्ज पर शुरू हो रही प्रयागराज प्रीमियर लीग (पीपीएल) के लिए आठ टीमों के क्रिकेटरों की नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है।

पीपीएल के क्रिकेटरों की नीलामी प्रक्रिया पूरी

खिलाड़ियों की बोली अधिकतम तीन हजार रुपये ही रही। इनमें कैप्ड (जो रणजी या बोर्ड ट्रॉफी के मैच खेले) और अनकैप्ड (जो बोर्ड के मैच नहीं खेले) खिलाड़ियों को उनके बेस प्राइज से अधिक दाम पर खरीदा गया। कैप्ड श्रेणी के शिवाकांत शुक्ला, संदीप यादव, फैज अली, मो. जाहिद अली, यश दयाल, ध्रुव प्रताप सिंह, राज बहादुर पाल, अक्षत पांडेय, हिमांशु द्विवेदी, अटल बिहारी राय एवं उदय प्रताप सिंह नीलामी की सर्वाधिक धनराशि (3000 रुपये) की बोली पर खरीदे गये इनमें जबकि अनकैप्ड क्रिकेटरों में अनुज सिंह परिहार, अंशुमान पांडेय, मनु राजा, रवींद्र आनंद, मोहसिन अली, अखिल कुमार कश्यप, फैज अली, मुदस्सिर खान, विराट जायसवाल, सौरभ त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, फ़राज़ आजम, बृजेंद्र त्रिपाठी, वासु तिवारी, शहाबुद्दीन, श्रेयस सिंह, सौरभ तिवारी, वैभव पाल, आनंद सागर एवं कुलदीप मिश्रा तीन हजार रुपये में खरीदे गये।
कानपुर बुक हाउस (प्रणय गुप्ता), प्राची इंटरप्राइजेस (आलोक त्रिपाठी), राणा कंस्ट्रक्शंस (विनोद सिंह प्रधान), त्रिवेणी लायंस (सौरभ चंद्र प्रजापति), महेंद्र प्रताप सिंह फाउंडेशन (प्रवीण पटेल के प्रतिनिधि मो. हारून), कमला पसंद वार्रियर्स (मुश्तकीम कलीम), जय सेल्स वार्रियर्स (आनंद मिश्र) एवं आरएनपी ग्रुप (विपिन पाल) ने अपनी-अपनी टीमों के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई। फ्रंचाइजियों को प्रत्येक टीम में 16 खिलाड़ी खरीदने की अनुमति दी गयी जबकि छह खिलाड़ी आयोजन समिति की तरफ से दिये गये। नीलामी में आयोजन सचिव अश्वनी जीत पाल के अलावा सचिव सचिन प्रकाश सिंह, संरक्षक देवेश मिश्र एवं प्रताप सिंह चंदेल सहसंरक्षक हसबीन अहमद, अध्यक्ष विजय प्रकाश, उपसचिव केशव मिश्र, तकनीकी समिति के प्रमुख अखिलेश त्रिपाठी के अलावा अनुज त्यागी, श्यामू भारतीय शामिल हुए।

Exit mobile version