
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बीएचएस ने बी स्कवायड को 29 रन से हराकर एटी फ्लिन स्मृति रात्रिकालीन टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाया। अपने मैदान पर बीएचएस ने पहले खेलकर 10 ओवर में 67 रन (स्पर्श ग्लैडविन 33, रवि नंदन 14, प्रतीक व गौतम जॉन एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में बी स्क्वायड की टीम 10 ओवर में 38 रन (नेल्सन हिल्ट 16, रवि नंदन, ट्रैवर विंसेंट व एलविस फर्गस सिमंस एक-एक विकेट) ही बना सकी। मैच के बाद बीएचएस के प्रधानाचार्य डीए ल्यूक ने पुरस्कार वितरित किये। रविनंदन को मैन ऑफ दि मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर एवं मैन ऑफ दि टूर्नामेंट चुना गया। डेरिक योवर्ड बेस्ट फील्डर, एमोस चिंतामणि को इमर्जिंग प्लेयर एवं एलविस फर्गस सिमंस व सारांश दत्ता को बेस्ट कैच का पुरस्कार मिला। धन्यवाद ज्ञापन एकेडमिक सुपरवाइजर सीबी ल्यूक ने एवं संचालन अमरीश ने किया।