किसान आंदोलन के समर्थन में जेल में बंद युवा कार्यकर्ताओं के छूटने पर सपा जिला कार्यालय पहुंचने पर हुआ स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नैनी जेल से जमानत पर छूटे समाजवादीपार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का आज सपा जिला कार्यालय जार्ज टाउन में फूल मालाओंसे लादकर जोरदार स्वागत किया गया l किसान आंदोलन के समर्थन में सड़क पर संघर्ष कर रहे सपाईयों को संघर्ष के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था l 32 दिन जेल में बंद युवा  कार्यकर्ताओं में 9 लोंगो को आज रिहा कर दिया गया l जब कि पूर्व में सुश्री नेहा यादव, आदिल हमजा और अखिलेश गुप्ता रिहा किये गये थे l को आज सुबह नैनी जेल से रिहा कर दिया गया l 2 कार्यकर्ताओं के जमानत के कागजात में त्रुटि के चलते आज रिहाई नहीं हो पाई है l
 जेल से रिहा युवजन सभा के नि वर्तमान जिला अध्यक्ष संदीप यादव, अरुण, अमित, बबलू रावत, मुशीर अहमद, सौरभ, राजेश यादव, नेहा यादव, आदिल हमजा, अखिलेश गुप्ता का आज सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अगुवाई में सपा के पदाधिकारियों नेताओं ने स्वागत किया l

Exit mobile version