विपिन के खेल से एचसी अचीवर फाइनल में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। विपिन पांडेय के हरफनमौला खेल (36 रन एवं पांच विकेट) की बदौलत एचसी अचीवर ने महाकाल एकादश को 43 रन से हराकर राही स्पोर्ट्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली।
डीएवी कालेज मैदान पर खेले गये सेमीफाइनल मैच में एचसी अचीवर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन (अजय यादव 41 नाबाद, विपिन पांडेय 36, अजहर उस्मानी व वरुण देव शर्मा 22-22, सोनू कपूर 2/29) बनाये। जवाब में महाकाल एकादश की टीम 17.1 ओवर में 139 रन (राहुल केसरी 46, विपिन यादव 33, सुनील 24, विपिन पांडेय 5/16, राम प्रसाद 2/25) पर सिमट गई। विपिन को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।

Exit mobile version